10 जुलाई 2020 - 18:52
अफ़ग़ान मोर्चे पर फिर भिड़े अमरीकी और रूसी, क्या अमरीकी सैनिकों की हत्याओं में रूस का हाथ है?

अमरीका के चीफ़ आफ़ आर्मी स्टाफ़ जनरल मार्क मेली ने धमकी दी है कि अगर अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी सैनिकों की हत्या में रूस की भूमिका सिद्ध हो गयी तो जवाबी कार्यवाही की जाएगी।

गार्डियन की रिपोर्ट के अनुसार जनरल मार्क मेली ने कहा कि अमरीका की ख़ुफ़िया एजेन्सियां, अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी सैनिकों की हत्या के लिए तालेबान और रूस के बीच संपर्क की रिपोर्टों पर काम कर रही हैं।

उन्होंने दावा किया कि अगर इन रिपोर्टों की पुष्टि हो गयी तो इसका जवाब अवश्यक दिया जाएगा। अमरीका के चीफ़ आफ़ आर्मी स्टाफ़ ने कहा कि इन रिपोर्टों की अभी पुष्टि नहीं हुई है और इस संबंध में जांच जारी है।

मार्क मेली ने कहा कि मैंने और अमरीकी रक्षामंत्री ने उन रिपोर्टों को गंभीरता से लिया है और उसकी गहन समीक्षा की जा रही है और हमें उसकी जांच पर विश्वास हो गया है तो कार्यवाही करेंगे।

समाचार पत्र न्यूयार्क टाइम्ज़ ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि रूसी सेना की एक संस्था ने अतीत में तालेबान से वादा किया था कि वह हर एक अमरीकी सैनिक की हत्या के बदले उन्हें नक़द ईनाम देंगे।

यह ऐसी हालत में है कि अमरीका की ख़ुफ़िया संस्थाओं की रिपोर्टों से पता चता है कि अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी सैनिकों की हत्या करने के लिए तालेबान से रूस की अपीलके दावे का कोई सबूत नहीं है।